LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Aug 2026
ब्रेकिंग

खड़गवां से वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, जॉब कार्डधारी परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार,

खड़गवां से वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, जॉब कार्डधारी परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार,
खड़गवां से वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, जॉब कार्डधारी परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

 

ग्रामीण श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात: वीबी जी राम जी योजना लागू, अब 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 125 दिनों का रोजगार

मनेंद्रगढ़ । जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत खड़गवां स्थित जनपद सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ किया गया। योजना का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तिरुपति (आंध्र प्रदेश) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें देश के सभी राज्यों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत खड़गवां के उपाध्यक्ष वीरेंद्र करियाम, समस्त जन प्रतिनिधि, जनपद पंचायत खड़गवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश बंजारे, कार्यक्रम अधिकारी के.पी. सिंह, क्षेत्र के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी तथा वीबी जी राम जी योजना के तकनीकी सहायक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम के उपरांत ग्राम पंचायत खड़गवां में कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने कंटूर ट्रेंच निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर भूमि पूजन किया तथा कार्यारंभ की औपचारिकताएं पूर्ण कीं।

योजना के पारदर्शी संचालन की दिशा में कार्यस्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस (NMMS) के माध्यम से दर्ज की गई, वहीं कई श्रमिकों का ई-केवाईसी ( e-KYC) भी किया गया।

वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही श्रमिकों की दैनिक मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपये निर्धारित की गई है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।

योजना के शुभारंभ से क्षेत्र के श्रमिकों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है। ग्रामीणों ने इसे रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास तथा आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और जनहितैषी पहल बताया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0