LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Nov 2026
ब्रेकिंग

किसानों को 659 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने के फैसले पर खड़गवां में जश्न

किसानों को 659 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने के फैसले पर खड़गवां में जश्न
किसानों को 659 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने के फैसले पर खड़गवां में जश्न। फोटो: आज का दिन न्यूज़

राम प्रताप के नेतृत्व में किसानों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल 659 रुपये बोनस देने के फैसले का मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वागत किया गया। इस निर्णय से उत्साहित किसानों ने खड़गवां में आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। किसानों ने इसे खेती-किसानी को आर्थिक मजबूती देने वाला निर्णय बताते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रताप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसानों ने कहा कि बोनस के रूप में मिलने वाली अतिरिक्त राशि से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और कृषि कार्यों में मदद मिलेगी। सरकार का यह निर्णय किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कृषि और किसान हितों को ध्यान में रखते हुए इसी तरह के निर्णय लेती रहेगी।

इस आयोजन के माध्यम से किसानों ने बोनस के फैसले पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति समर्थन और आभार व्यक्त किया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0