LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गौरीपुर निवासी मटुकधारी यादव ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी रविन्द्र रजक पेट्रोल पंप से उधार लिए गए पेट्रोल की राशि लेने उसके दुकान पर पहुंचा था। उस समय वह दुकान में अंडा खा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर लक्ष्मण यादव, संदीप यादव, जमुना प्रसाद यादव और कमलेश यादव लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और भीड़ लगाने की बात कहते हुए रविन्द्र रजक पर अचानक हमला कर दिया।

आरोपियों ने रविन्द्र रजक के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

घटना की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Advertisement
Ads3articlepage

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर चारों आरोपियों लक्ष्मण यादव (40 वर्ष), संदीप यादव (24 वर्ष), जमुना प्रसाद यादव (55 वर्ष) तथा कमलेश यादव (20 वर्ष), सभी निवासी ग्राम गौरीपुर यादवपारा, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया।

इस कार्रवाई में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक प्रमोद लकड़ा, आरक्षक दीपक यादव, बृजेश काशी एवं हरिशचंद दास की सराहनीय भूमिका रही।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0