LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Nov 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दिवाली मिलन समारोह में कांग्रेसजनों से की मुलाकात

चिरमिरी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दिवाली मिलन समारोह में कांग्रेसजनों से की मुलाकात
चिरमिरी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दिवाली मिलन समारोह में कांग्रेसजनों से की मुलाकात। फोटो: आज का दिन न्यूज़

पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल के निवास पर हुआ आयोजन, चिरमिरी के विकास और पर्यटन की संभावनाओं पर भी रखे विचार

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत अपने प्रवास के दौरान चिरमिरी पहुंचे। यहां पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल के निवास पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल होकर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान राजनीतिक मेल-मिलाप के साथ क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अपने संबोधन में डॉ. महंत ने कहा कि चिरमिरी और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलनी चाहिए। आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री से भी चिरमिरी सहित आसपास के इलाकों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए लगातार आग्रह करते रहे हैं।

चिरमिरी को पर्यटन स्थल बनाने की संभावनाओं पर चर्चा

डॉ. महंत ने चिरमिरी की पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने चिरमिरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई प्रयास किए थे, लेकिन कुछ कारणों से प्रस्तावित कार्य उस समय पूरे नहीं हो सके। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

दिवाली मिलन समारोह में कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, सूरज महंत, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व महापौर कंचन जायसवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और चिरमिरी के विकास से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0