LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Aug 2026
ब्रेकिंग

जिला अस्पताल चिरमिरी में पहली बार हुआ सफल डायलिसिस, भाजपा नेता रघुनंदन यादव को मिली बड़ी राहत

जिला अस्पताल चिरमिरी में पहली बार हुआ सफल डायलिसिस, भाजपा नेता रघुनंदन यादव को मिली बड़ी राहत
जिला अस्पताल चिरमिरी में पहली बार हुआ सफल डायलिसिस, भाजपा नेता रघुनंदन यादव को मिली बड़ी राहत। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चार घंटे चली पहली डायलिसिस प्रक्रिया, डॉ. एफ. ज़ाक्सा की निगरानी में तकनीशियनों ने किया सफल संचालन; अब जिले में ही मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा

चिरमिरी । जिला चिकित्सालय चिरमिरी में गुरुवार को पहली बार सफलतापूर्वक डायलिसिस सेवा का संचालन किया गया। इस ऐतिहासिक शुरुआत के तहत बरतूंगा निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव का सफल डायलिसिस किया गया। इसके साथ ही जिले के किडनी मरीजों को अब उपचार के लिए राजधानी रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

रघुनंदन यादव ने बताया कि वे पिछले छह माह से सप्ताह में तीन दिन रायपुर में डायलिसिस करा रहे थे। उपचार की अनिवार्यता के कारण उनका पूरा परिवार भी रायपुर में रहने को मजबूर था, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब जिला अस्पताल चिरमिरी में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से उन्हें और जिले के अन्य मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से जिला अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई। इस सुविधा का शुभारंभ 27 मई को स्वास्थ्य मंत्री के हाथों किया गया था। पहली सफल डायलिसिस के साथ यह सेवा अब नियमित रूप से मरीजों के लिए प्रारंभ हो गई है।

रघुनंदन यादव की डायलिसिस प्रक्रिया दोपहर 12:19 बजे प्रारंभ हुई और शाम 4:10 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। लगभग चार घंटे चली इस प्रक्रिया का संचालन डॉ. एफ. ज़ाक्सा (एम.डी. मेडिसिन) की निगरानी में किया गया। डायलिसिस तकनीशियन अजय कुशवाहा एवं काजल दास ने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने पहली सफल डायलिसिस पर जिला अस्पताल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र राय के कुशल प्रबंधन और अस्पताल में लगातार बेहतर होती स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा अब अस्पताल परिसर से बाहर भी होने लगी है।    

आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और लगातार बेहतर प्रदर्शन से जिले के स्वास्थ्य संस्थानों की छवि में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।

रघुनंदन यादव ने कहा— जिला अस्पताल चिरमिरी में डायलिसिस शुरू होना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं पिछले छह माह से इस पीड़ा को झेल रहा हूं। इसलिए यहां इस सुविधा की शुरुआत होने की खुशी मुझसे अधिक शायद ही किसी को होगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0