LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Aug 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशील पहल: दिव्यांग हितग्राही को तत्काल उपलब्ध कराया गया श्रवण यंत्र

एमसीबी कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशील पहल: दिव्यांग हितग्राही को तत्काल उपलब्ध कराया गया श्रवण यंत्र
एमसीबी कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशील पहल: दिव्यांग हितग्राही को तत्काल उपलब्ध कराया गया श्रवण यंत्र। फोटो: आज का दिन न्यूज़

समाज कल्याण विभाग की त्वरित कार्रवाई से दिव्यांग हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल मिला श्रवण यंत्र

मनेंद्रगढ़ । सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनकल्याण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता एक बार फिर देखने को मिली, जब जनदर्शन में प्राप्त एक दिव्यांग हितग्राही की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। समाज कल्याण विभाग की तत्पर पहल से हितग्राही को तुरंत राहत मिली और शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित हुआ।

      कार्यालय कलेक्टर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्राम सोनहरी की निवासी श्रीमती शकुन्तला यादव, पिता श्री तुलसी प्रसाद यादव ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर के निर्देशों पर अमल करते हुए समाज कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती अंजना रोस बेक ने प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध करा दिया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद शकुन्तला यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें सुनने में काफी सुविधा होगी और दैनिक जीवन के कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सहजता से कर सकेंगी।

     उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का तत्काल समाधान होना प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन वास्तव में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी मंच बनकर सामने आया है।

     समाज कल्याण विभाग ने बताया कि दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने, सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। जरूरतमंद हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

     यह पहल दर्शाती है कि जिला प्रशासन जनसुनवाई को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनाकर संवेदनशील और जवाबदेह शासन की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0