LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Aug 2026
ब्रेकिंग

3 जुलाई को रायपुर में गूंजेगा सहकार संकल्प दौड़ का उत्साह, सहकारिता और स्वस्थ जीवन का देंगे संदेश

3 जुलाई को रायपुर में गूंजेगा सहकार संकल्प दौड़ का उत्साह, सहकारिता और स्वस्थ जीवन का देंगे संदेश
3 जुलाई को रायपुर में गूंजेगा सहकार संकल्प दौड़ का उत्साह, सहकारिता और स्वस्थ जीवन का देंगे संदेश। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मरीन ड्राइव से सुबह 6 बजे होगी शुरुआत, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार; प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील।

रायपुर, 2 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के उद्देश्य से 3 जुलाई, शुक्रवार को राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा) में भव्य 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन किया जाएगा। "सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे होगी।

इस दौड़ में प्रदेशभर से नागरिक, युवा, विद्यार्थी, किसान, सहकारी संस्थाओं के सदस्य और विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य सहयोग, एकता, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास का संदेश समाज तक पहुंचाना है।

पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सहकारिता के प्रति जनजागरूकता का अभियान भी है। इसके माध्यम से "सहकारिता से समृद्धि", "साथ चलें, साथ बढ़ें" और "स्वस्थ समाज, समृद्ध प्रदेश" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सहकारिता विभाग ने प्रदेश के सभी नागरिकों से उत्साहपूर्वक इस दौड़ में शामिल होकर सहकारिता और स्वस्थ जीवनशैली के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0