LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
27 Oct 2026
ब्रेकिंग

फणींद्र हमाम मिश्रा बने भाजयुमो चिरमिरी मंडल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष आकाश दास के निष्कासन के बाद मिली जिम्मेदारी

फणींद्र हमाम मिश्रा बने भाजयुमो चिरमिरी मंडल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष आकाश दास के निष्कासन के बाद मिली जिम्मेदारी
फणींद्र हमाम मिश्रा बने भाजयुमो चिरमिरी मंडल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष आकाश दास के निष्कासन के बाद मिली जिम्मेदारी। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी में युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष का माहौल

चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत चिरमिरी के युवा नेता फणींद्र हमाम मिश्रा को भाजयुमो का चिरमिरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश दास के निष्कासन के बाद चिरमिरी मंडल अध्यक्ष का पद रिक्त था। अब संगठन ने फणींद्र हमाम मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपकर मंडल में युवा मोर्चा की कमान नए नेतृत्व को दी है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया तथा भाजपा एमसीबी जिला अध्यक्ष चम्पादेवी पावले के निर्देशानुसार की गई है। युवा मोर्चा जिला प्रभारी आशीष सिंह के मार्गदर्शन और संगठनात्मक सहमति के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने फणींद्र हमाम मिश्रा को चिरमिरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। इस प्रक्रिया में चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर की सहमति भी शामिल रही।

फणींद्र हमाम मिश्रा की नियुक्ति को चिरमिरी में युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में युवा मोर्चा की गतिविधियों को मजबूत करने की अपेक्षा रहेगी।

नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए फणींद्र हमाम मिश्रा को बधाई दी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चिरमिरी मंडल में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0