LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
27 Oct 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का रोमांच जारी, JioHotstar पर घर बैठे देख सकेंगे मुकाबले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का रोमांच जारी, JioHotstar पर घर बैठे देख सकेंगे मुकाबले
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का रोमांच जारी, JioHotstar पर घर बैठे देख सकेंगे मुकाबले। फोटो: आज का दिन न्यूज़

21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर में हो रही लीग, प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मिल रहा मंच

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का आयोजन किया जा रहा है। 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जीई रोड में आयोजित इस लीग के मुकाबलों का सीधा प्रसारण JioHotstar पर किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। लीग खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करा रही है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

मैदान में पहुंचकर मुकाबले देखने के साथ खेलप्रेमी JioHotstar पर प्रसारण के जरिए भी मैचों का आनंद ले सकते हैं। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और खेलप्रेमियों से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 के मुकाबले देखने तथा हॉकी को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0