LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Aug 2026
ब्रेकिंग

सरदार पटेल के सम्मान में के. बी. पटेल कॉलेज के छात्रों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला, पेंटिंग से दिया एकता का संदेश,

सरदार पटेल के सम्मान में के. बी. पटेल कॉलेज के छात्रों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला, पेंटिंग से दिया एकता का संदेश,
सरदार पटेल के सम्मान में के. बी. पटेल कॉलेज के छात्रों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला, पेंटिंग से दिया एकता का संदेश,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर के. बी. पटेल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में भव्य मानव श्रृंखला और आकर्षक पेंटिंग का निर्माण कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को दर्शाया, वहीं पेंटिंग के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं उनके विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कॉलेज परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान से परिचित कराने का संदेश दिया गया।

के. बी. पटेल कॉलेज की इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता के साथ-साथ देश के प्रति उनके सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को भी उजागर किया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0