LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
01 Oct 2026
ब्रेकिंग

दीपावली से पहले पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी सूचना: अस्थायी लाइसेंस के आवेदन 17 अक्टूबर तक

दीपावली से पहले पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी सूचना: अस्थायी लाइसेंस के आवेदन 17 अक्टूबर तक
दीपावली से पहले पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी सूचना: अस्थायी लाइसेंस के आवेदन 17 अक्टूबर तक। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लोक सेवा केंद्र के माध्यम से करना होगा आवेदन

मनेंद्रगढ़। आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) में अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्थायी पटाखा लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को 17 अक्टूबर 2026 तक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत निर्धारित शुल्क और प्रक्रिया के अनुसार अस्थायी पटाखा लाइसेंस के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

लोक सेवा केंद्र से करना होगा ऑनलाइन आवेदन

अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शासन द्वारा निर्धारित शुल्क और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

17 अक्टूबर है अंतिम तिथि

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि विलंब से आवेदन प्रस्तुत किए जाने के कारण लाइसेंस समय पर जारी नहीं हो पाता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी। जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक आवेदकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0