LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Sep 2026
ब्रेकिंग

श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में 24 अगस्त को चिरमिरी में निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा ,

श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में 24 अगस्त को चिरमिरी में निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा ,
श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में 24 अगस्त को चिरमिरी में निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा ,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

हजारों शिव भक्त कावड़ यात्रा में होंगे शामिल

चिरमिरी । एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले सबसे बड़े शहर एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी में सावन माह के अंतिम सोमवार यानी 24 अगस्त को श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी । यह कावड़ यात्रा मोहन कॉलोनी बगनच्चा से सुबह 10:00 बजे हजारों कांवड़ियों के साथ हल्दीबाड़ी बड़ा बाजार होते हुए एकता नगर हनुमान मंदिर में भव्य शिव लिंग पर जल अर्पित कर इस कावड़ यात्रा का समापन किया जाएगा ।

    आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने श्री बजरंग सेना के इस भव्य कावड़ यात्रा कार्यक्रम को अपनी शुभकामनाएं दी और ज्यादा से ज्यादा लोग इस कावड़ यात्रा का हिस्सा बनकर इसमें शामिल हो ऐसी अपील भी की है । 

    कावड़ यात्रा को भव्य और अद्भुत बनाने के लिए शंकर पार्वती जी के साथ भैरव टीम की झांकी निकलेगी । साथ ही स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ इस कावड़ यात्रा को और भी अद्भुत बनाने की तैयारी की गई है ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0