LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
22 Nov 2026
ब्रेकिंग

कोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त

कोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त
कोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह जुआरी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घुघरा में मंदिर के पीछे तालाब के पास संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल फोन और वाहन सहित कुल ₹77,950 की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कटगोड़ी निवासी समय लाल (32), चन्द्र शेखर राजवाड़े (38), मुकेश तिर्की (37) और अनिल कुमार दुबे (38) शामिल हैं। इनके अलावा कच्छार निवासी अरविन्द पाण्डेय (38) तथा बैकुंठपुर निवासी राजेश कुमार (40) को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जुआ फड़ से ₹22,900 नकद, ₹31,000 कीमत की एक स्कूटी, ₹24,000 कीमत के पांच मोबाइल फोन और ₹50 की एक चटाई जब्त की है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

कोरिया पुलिस ने अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0