LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
29 Jul 2026
ब्रेकिंग

रायपुर : नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंडागांव-जोंधरापदर-नारायणपुर मार्ग पर आवागमन बंद

रायपुर : नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंडागांव-जोंधरापदर-नारायणपुर मार्ग पर आवागमन बंद
रायपुर : नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंडागांव-जोंधरापदर-नारायणपुर मार्ग पर आवागमन बंद। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 29 जुलाई 2026

कोंडागांव जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव -जोंधरापदर- नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने के कारण एहतियातन इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है।

एसडीएम कोंडागांव श्री अजय उरांव एवं  तहसीलदार श्री मनोज रावटे द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कराया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर सैनिकों की तैनाती भी की गई है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग पर आवाजाही न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0