LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
13 Nov 2026
ब्रेकिंग

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने घाटों पर पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने घाटों पर पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने घाटों पर पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। फोटो: आज का दिन न्यूज़

अंबिकापुर के शंकर घाट, महामाया घाट और शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का किया निरीक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

रायपुर, 13 नवंबर 2026। छठ महापर्व को लेकर अंबिकापुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट तथा गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित आवागमन और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

शंकर घाट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम करने पर जोर दिया। इसके बाद महामाया घाट पहुंचकर उन्होंने पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पर भी उन्होंने साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस पर्व में व्रती कठिन नियमों और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सभी छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0