LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Aug 2026
ब्रेकिंग

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण: सामाजिक एकता, शिक्षा और नई पीढ़ी के उत्थान पर विशेष जोर,

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण: सामाजिक एकता, शिक्षा और नई पीढ़ी के उत्थान पर विशेष जोर,
रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण: सामाजिक एकता, शिक्षा और नई पीढ़ी के उत्थान पर विशेष जोर,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 14 अगस्त 2026 — छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक पर श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने इस अवसर पर समाजजनों को बधाई देते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा, विकास और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।Example Image

बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में कलार समाज द्वारा आयोजित इस प्रतिमा अनावरण एवं सामाजिक सम्मेलन में मंत्रियों का लड्डुओं से तुलादान और पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन के दौरान कलार समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा के प्रसार, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन तथा युवाओं और बेटियों के उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

कलार समाज की विरासत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध — स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा की स्थापना को समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय बताया और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के प्रमुख चौक पर भगवान सहस्रबाहु की यह प्रतिमा केवल रायगढ़ के कलार समाज ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि वे स्वयं कलार समाज से आते हैं और समाज की भावनाओं से भली-भांति परिचित हैं। छत्तीसगढ़ की इस पावन भूमि को सजाने-संवारने और बसाने में कलचुरी वंश के पूर्वजों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कलचुरी समाज का इतिहास केवल एक व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूपों में बेहद समृद्ध रहा है। कलचुरी साम्राज्य का प्रभाव छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे विभिन्न राज्यों में रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को खुद जानें और नई पीढ़ी को भी इस महान विरासत से भली-भांति परिचित कराएं।

सभी समाज आगे बढ़ेंगे, तभी होगा प्रदेश और देश का समग्र विकास — वित्त मंत्री

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी आने वाली पीढ़ी की तरक्की पर निर्भर करती है। इसलिए बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उनकी प्रतिभा और उनके व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिभा किसी एक समाज की बपौती या संपत्ति नहीं होती। जिस समाज के बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे, वह समाज तरक्की करेगा। जब समाज के सभी वर्ग आगे बढ़ेंगे, तभी छत्तीसगढ़ और देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा। युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कृषि, व्यवसाय, कला, संगीत, मीडिया और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाने का आह्वान किया। अपने जीवन के संघर्षों का उदाहरण देते हुए उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करें।Example Image

Advertisement
Ads3articlepage

वित्त मंत्री ने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि हमारी बेटियों को इतना सक्षम और मजबूत बनाया जाना चाहिए कि वे जीवन के किसी भी क्षेत्र में पूरी गरिमा और सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: 95% से अधिक अंक लाने वालों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एक बड़ी घोषणा करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को अपने स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मानित होने और उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है, जिससे वे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा के अनावरण को ऐतिहासिक और गौरव का पल बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी समाजों को समान रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय जायसवाल ने प्रतिमा अनावरण को समाज के लिए खुशी और गौरव का क्षण बताया तथा दोनों मंत्रियों सहित सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।Example Image

इस गरिमामयी समारोह में नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कलार महासभा की महाध्यक्ष श्रीमती सरोज दुष्यंत डनसेना, जिलाध्यक्ष श्री केशव जायसवाल सहित समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0