LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Nov 2026
ब्रेकिंग

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान: सूरजपुर में जन चौपाल, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान: सूरजपुर में जन चौपाल, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान: सूरजपुर में जन चौपाल, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मतदाता सूची में पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने जनता से किया संवाद

नदीम खान / सूरजपुर

सूरजपुर। लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत सूरजपुर में जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद कर लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और मतदाता सूची में पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

जन चौपाल के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किए जाने की आशंकाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इन मुद्दों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर बताते हुए मताधिकार की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक रहने की अपील की।

एक-एक वोट लोकतंत्र की ताकत : जफर हैदर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के अध्यक्ष जफर हैदर ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथों में होती है। प्रत्येक नागरिक का एक-एक वोट उसकी आवाज और संवैधानिक अधिकार का प्रतीक है। इसलिए मतदाता सूची में किसी भी तरह की अनियमितता, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी जरूरत है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और किसी को भी उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

जनता को जागरूक करना अभियान का उद्देश्य

जफर हैदर ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मतदान की ताकत का महत्व समझाना है। जन चौपाल जैसे आयोजन जनता और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह सहित भावना सिंह, संजय डोसी, बिहारी कुलदीप, आशीष यादव, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मण राजवाड़े, जाकेश राजवाड़े, बिजेंद्र गोयल, शकील हुसैन, बीरेंद्र मिश्रा, दीप्ति स्वाई, गीता पुरी, रश्मि शर्मा, शाहरुख खान, अदनान सिद्दीकी, रामचंद्र राजवाड़े, बाबूलाल राजवाड़े, हिमाचल राजवाड़े, राजकुमार सिंह, संतोष पावले, हुपेश प्रजापति, लोलो खान, किसुन सिंह, शेषमणि सिंह, सोमू सिंह, हरकलाल राजवाड़े, चूमेल राजवाड़े, अखिलेश देवांगन, रितेश, प्रवीण सोनी और घनश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0