रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित कार्यालयों में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का आह्वान किया।
समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदेश मंत्री अमित साहू एवं जयंती पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, डॉ. विजयशंकर मिश्रा, डॉ. किरण बघेल, अंजय शुक्ला सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एकात्म परिसर में भी गूंजा राष्ट्रगान, तिरंगे को दी सलामी
भाजपा के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रसेवा के लिए अपना संकल्प दोहराया।




पाठकों की टिप्पणियां 0