LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Nov 2026
ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस की प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के सभी भाई-बहनों को इस गौरवपूर्ण अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष, साहस और नेतृत्व से जनजातीय समाज में स्वाभिमान, अधिकारों और स्वतंत्रता की चेतना जागृत की। उनका जीवन और योगदान देश के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0