LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Sep 2026
ब्रेकिंग

नगर पालिक निगम चिरमिरी में 31जुलाई को होने वाला महत्वपूर्ण सामान्य सभा स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण- मो. शहाबुद्दीन,

नगर पालिक निगम चिरमिरी में 31जुलाई को होने वाला महत्वपूर्ण सामान्य सभा स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण- मो. शहाबुद्दीन,
नगर पालिक निगम चिरमिरी में 31जुलाई को होने वाला महत्वपूर्ण सामान्य सभा स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण- मो. शहाबुद्दीन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी । बरतुंगा के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने आरोप लगाया कि 31 जुलाई 2026 होने वाला महत्वपूर्ण सामान्य सभा महापौर एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य की आपसी खींचतान के भेंट चढ़ गई है । सामान्य सभा जिसमें 1 साल से जाति प्रमाण पत्र का प्रस्ताव पास कराना शामिल था।

मो. शहाबुद्दीन ने आगे कहा कि स्कूल खुल गए हैं, लेकिन अभी तक स्कूल में जाति प्रमाण पत्र जिससे बच्चों को स्कॉलरशिप एवं अन्य कार्य के लिए आवश्यकता होती है वह बच्चों को ना मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है ।

शहाबुद्दीन ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की नगर सरकार के आपसी खींच तान की वजह से वह प्रस्ताव गर्त में चला गया एवं शहर की मूलभूत सुविधाएं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों की चर्चा भी उनके आपसी खींचतान की वजह से नहीं हो पाई । ऐसा लगता है की कहीं विपक्ष के सवालों के जवाब देने का डर तो नहीं सता रहा है ।

शहाबुद्दीन ने कहा कि आखिर जिम्मेदारियां से कब तक भागेंगे महापौर जी । जनता को जवाब देना ही पड़ेगा । मैं महापौर जी से जानना चाहता हूं कि इस तरह का माहौल कब तक चलेगा जवाब दे । क्या चिरमिरी की जनता ने आपको इसीलिए चुना है।

Example Image

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0