बैकुंठपुर। पुलिस स्मृति (झंडा) दिवस के अंतर्गत 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रक्षित केंद्र, बैकुंठपुर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए पुलिस शौर्य पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुश्री सलोनी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सुश्री रिया श्रीवास्तव एवं सुश्री सुनैना पैकरा प्रथम रहीं। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुश्री सलोनी पैकरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका, पुलिस के शौर्य, बलिदान एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्यामलाल मधुकर, रक्षित निरीक्षक नितिश आर. नायर एवं सूबेदार सुनील खुटे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में रक्षित केंद्र के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति पुलिस के योगदान से परिचित कराने तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया गया।




पाठकों की टिप्पणियां 0