LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
28 Oct 2026
ब्रेकिंग

भारी बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट के बीच 29 अक्टूबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट के बीच 29 अक्टूबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट के बीच 29 अक्टूबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद। फोटो: आज का दिन न्यूज़

MCB जिले में ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर का फैसला, विद्यार्थियों को एक दिन की छुट्टी; शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे

मनेंद्रगढ़/आज24.in। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त मौसम संबंधी चेतावनी के अनुसार, 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा और तेज हवाओं का प्रभाव रहने की संभावना है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों को होने वाली संभावित परेशानियों और जोखिम को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों के लिए अवकाश रहेगा।

शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मचारी आएंगे ड्यूटी पर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए लागू होगा। शिक्षकों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

मौसम को देखते हुए एहतियाती कदम

जिला प्रशासन ने मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित अप्रिय परिस्थितियों से बचाव के लिए यह निर्णय लिया है। अभिभावकों से भी अपील है कि मौसम की स्थिति पर नजर रखें और बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें।

आज24.in | छत्तीसगढ़ की खबरें, सबसे पहले और भरोसे के साथ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0