LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Aug 2026
ब्रेकिंग

ठेकेदार नाली से कचरा निकालकर सड़क के किनारे रखकर हुआ नदारत, गंदगी और बदबू से आम लोग हो रहे है परेशान

ठेकेदार नाली से कचरा निकालकर सड़क के किनारे रखकर हुआ नदारत, गंदगी और बदबू से आम लोग हो रहे है परेशान
ठेकेदार नाली से कचरा निकालकर सड़क के किनारे रखकर हुआ नदारत, गंदगी और बदबू से आम लोग हो रहे है परेशान। फोटो: आज का दिन न्यूज़
चिरमिरी । कुछ दिनों पूर्व गोदरीपारा मे ठेकेदार के द्वारा साफ सफाई का काम कराया गया, लेकिन नाली का कचरा निकाल कर उसे सड़क के ऊपर में रखकर चले गए । पिछले एक माह से यहां कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिसके कारण यहां के निवासियों के साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

 ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक उस कचरे को उठाया नहीं गया है, जिसके कारण पूरा कचरा दोबारा नाली में गिरकर नाली को जाम कर रहा है ।इसके साथ ही कचरे की गंदगी के कारण मच्छर एवं कीड़े मकोड़े से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है तथा संक्रामक बीमारी फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है ।

    स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे ठेकेदारों का बिल तत्काल रोकना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिए ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0