LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Aug 2026
ब्रेकिंग

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्यवाही: विगत सप्ताह में 08 वाहन जप्त

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्यवाही: विगत सप्ताह में 08 वाहन जप्त
अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्यवाही: विगत सप्ताह में 08 वाहन जप्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नदीम खान सूरजपुर

सूरजपुर/01 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर अब सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा खनिजों के खनन, परिवहन एवं भण्डारण से प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में 27 जून 2026 को खनिज अमला सूरजपुर द्वारा तहसील रामानुजनगर क्षेत्र में खनिज वाहनों की जांच के दौरान रामानुजनगर बाजार के पास खनिज गिट्टी से भरी 01 हाईवा को जप्त कर थाना रामानुजनगर के सुरक्षार्थ रखा गया। इसके पश्चात 28 जून 2026 को तहसील सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवीपुर से खनिज बोल्डर परिवहन के 02 प्रकरण तथा ग्राम रूनियाडीह-नमदगिरी सीमा के पास स्थित रेत घाट से रेत परिवहन के 01 प्रकरण दर्ज कर वाहनों को पुलिस थाना सूरजपुर के सुरक्षार्थ रखा गया।

इसी प्रकार सतत भ्रमण के दौरान 30 जून 2026 को तहसील भैयाथान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बड़सरा से खनिज रेत के परिवहन में संलिप्त 02 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी बसदेई के सुरक्षार्थ खड़ी कराया गया। वहीं 01 जुलाई 2026 को तहसील सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम कुरूवा के पण्डित पारा रेत घाट में खनिज रेत उत्खनन में संलिप्त 02 टिपर पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर थाना बिश्रामपुर के सुरक्षार्थ खड़ी कराया गया।

इस प्रकार सतत निगरानी करते हुए विभाग द्वारा विगत सप्ताह खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 08 वाहनों पर कार्यवाही प्रचलन में है। खनिज अमला एवं जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सतत निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0