LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Nov 2026
ब्रेकिंग
रायपुर : दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियांकोरिया में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन जगहों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों पर कार्रवाई; 12 हजार रुपये नकद बरामदछत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणाछोटी दिवाली पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी कर्मचारियों को आवास की सौगात, जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का किया लोकार्पणबेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

कोरिया में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन जगहों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों पर कार्रवाई; 12 हजार रुपये नकद बरामद

कोरिया में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन जगहों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों पर कार्रवाई; 12 हजार रुपये नकद बरामद
कोरिया में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन जगहों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों पर कार्रवाई; 12 हजार रुपये नकद बरामद। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एसपी हरीश राठौर के निर्देश पर पटना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ताश के पत्तों पर लग रहा था पैसों का दांव; तीन अलग-अलग अपराध दर्ज

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में थाना पटना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पटना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ताश-पत्ती के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

तीन अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपी पुलिस की कार्रवाई के दायरे में

पुलिस ने पहले मामले में अपराध क्रमांक 298/2026 के तहत दिनेश पिता नीरज सूर्यवंशी, अजय कुमार पिता सुमेर सूर्यवंशी एवं लल्लू राम पिता बनवारी सूर्यवंशी के विरुद्ध कार्रवाई की।

दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 295/2026 के तहत प्रियंशु प्रजापति एवं निर्मल तिर्की को जुआ खेलने के मामले में पकड़ा गया।

वहीं तीसरे मामले में अपराध क्रमांक 294/2026 के तहत लखन सिंह पिता रामसिंह गौड़, राकेश कुमार पिता जलाल पानी, जितेन्द्र सिंह पिता पवन सिंह, रमन सिंह पिता रामकृपाल एवं सुखन सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इस प्रकार तीनों प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए लगभग 12,000 रुपये नगद बरामद किए गए।

थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पटना प्रमोद पाण्डेय एवं थाना पटना के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

युवाओं को जुआ-सट्टे से दूर रहने की अपील

थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहें। विशेषकर युवा वर्ग ऐसी गतिविधियों में शामिल होकर अपना भविष्य बर्बाद न करें। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है।

कोरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0