LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

शाला प्रवेश उत्सव 2026: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत, मेधावियों का सम्मान और छात्राओं को मिली साइकिलें

शाला प्रवेश उत्सव 2026: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत, मेधावियों का सम्मान और छात्राओं को मिली साइकिलें
शाला प्रवेश उत्सव 2026: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत, मेधावियों का सम्मान और छात्राओं को मिली साइकिलें। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एमसीबी के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन पर दिया जोर, 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मनेंद्रगढ़, 12 जुलाई 2026। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में शाला प्रवेश उत्सव 2026 उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ के रेलवे इंस्टिट्यूट, रेलवे कॉलोनी में आयोजित हुआ, जहां छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और नई पाठ्यपुस्तकें भेंट कर विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने स्वागत उद्बोधन में जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षा विभाग की गतिविधियों और आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी।

अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान और आधुनिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, छात्राओं को मिली साइकिल

कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Advertisement
Ads3articlepage

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर
शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित विद्यालयी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी, तीनों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0