LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Nov 2026
ब्रेकिंग

5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.86 लाख रुपये की सामग्री जब्त

5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.86 लाख रुपये की सामग्री जब्त
5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.86 लाख रुपये की सामग्री जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई, गांजा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त

बैकुंठपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैकुंठपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 की रात मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने अनिल साहू उर्फ छोटू (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय देवनारायण साहू, निवासी बरबसपुर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी तथा निर्मल बहादुर सोनी (46 वर्ष), पिता स्वर्गीय देव बहादुर सोनी, निवासी बरबसपुर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी को गिरफ्तार किया।

2.86 लाख रुपये की सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 2,50,000 रुपये है, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 16 CV 3899 (कीमत 30,000 रुपये), एक मोबाइल फोन (कीमत 5,000 रुपये) और 1,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,86,000 रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 352/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0