LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
23 Nov 2026
ब्रेकिंग

राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्वेच्छानुदान मद से मिली तकनीकी सौगात, विद्यार्थियों को अध्ययन में मिलेगी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं

रायपुर, 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में डिजिटल एवं तकनीकी सुविधाओं का विस्तार करना और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उनकी पढ़ाई को अधिक सुगम बनाना आवश्यक है। महाविद्यालय की डिजिटल एवं तकनीकी क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन, शैक्षणिक गतिविधियों और तकनीकी ज्ञान के विकास में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य श्री बृजेंद्र शुक्ला, श्री विवेक सक्सेना, श्री लक्ष्मण राव मागर एवं श्री बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0