LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
18 Aug 2026
ब्रेकिंग

कलेक्टर कार्यालय परिसर में हुआ एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा

कलेक्टर कार्यालय परिसर में हुआ एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा
कलेक्टर कार्यालय परिसर में हुआ एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी 24×7 बैंकिंग सुविधा। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नवीन एटीएम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर नवीन एटीएम का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में एटीएम की स्थापना से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नकदी निकासी सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाएं एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों का समय बचेगा तथा डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, जिला अग्रणी प्रबंधक बिजन नायक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मनेन्द्रगढ़ शाखा प्रबंधक उदय सिंह लोधी सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि नवीन एटीएम के प्रारंभ होने से कलेक्टर कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को 24×7 नकदी निकासी, बैलेंस इन्क्वायरी, मिनी स्टेटमेंट सहित अन्य एटीएम आधारित बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होंगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0