LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई
रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 1 अगस्त 2026

Advertisement
Ads3articlepage

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती शक्ति और देश के खिलाड़ियों की विश्वस्तरीय क्षमता का प्रमाण है। उनका संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण देश के युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि समस्त देशवासियों को दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0