LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
27 Oct 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में मैनपाट टाइटंस की जीत, जसकरण के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स का मैच ड्रॉ

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में मैनपाट टाइटंस की जीत, जसकरण के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स का मैच ड्रॉ
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में मैनपाट टाइटंस की जीत, जसकरण के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स का मैच ड्रॉ। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने बैलाडीला बुल्स को 5-5 की बराबरी पर रोका

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में 26 अक्टूबर को खेले गए मुकाबलों में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबला 5-5 से ड्रॉ रहा। बैलाडीला के जसकरण सिंह ने अकेले पांच गोल दागे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।Example Image

लीग के नौवें मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चक्रधर चैंपियंस को पहली हार का स्वाद चखाया। मैनपाट की ओर से संदीप कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए, जबकि साहिल जाक्सा ने एक गोल दागा। चक्रधर चैंपियंस की ओर से युवराज वाल्मीकि ने एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ मैनपाट टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

दूसरी ओर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जसकरण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचों गोल किए और बैलाडीला को मुकाबले में बनाए रखा। मैच के अंतिम पांच मिनट में स्कोर 4-4 था, लेकिन जसकरण ने टॉमहॉक शॉट से गोल कर बैलाडीला को 5-4 की बढ़त दिला दी। हालांकि, अंतिम दो मिनट में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 5-5 कर दिया और प्रतियोगिता में अपना पहला अंक हासिल किया।Example Image

इस मुकाबले में पांच गोल करने वाले जसकरण सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। ड्रॉ के बाद बैलाडीला बुल्स दो अंकों के साथ चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स एक अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार है।Example Image

दोनों मुकाबलों को देखने के लिए विधायक धरमलाल कौशिक, सारडा के हेड ऑफ ऑपरेशंस मनोज शाह, छत्तीसगढ़ जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के एमडी सौमिल रंजन चौबे, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका और जिंदल पावर एंड स्टील के उपाध्यक्ष यू.पी. सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0