LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
02 Oct 2026
ब्रेकिंग

कोरिया कॉलरी और जारौंधा में शुरू हुई स्वास्थ्य सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा प्राथमिक उपचार

कोरिया कॉलरी और जारौंधा में शुरू हुई स्वास्थ्य सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा प्राथमिक उपचार
कोरिया कॉलरी और जारौंधा में शुरू हुई स्वास्थ्य सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा प्राथमिक उपचार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दोनों नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया शुभारंभ

चिरमिरी

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी क्षेत्र के कोरिया कॉलरी तथा खड़गवां क्षेत्र के ग्राम जारौंधा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ किया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को अब प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

कोरिया कॉलरी में लंबे समय से थी स्वास्थ्य केंद्र की मांग

कोरिया कॉलरी क्षेत्र में एसईसीएल का अस्पताल बंद होने के बाद स्थानीय लोगों को उपचार के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। सामान्य बीमारी और छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी लोगों को आवागमन करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से कोरिया कॉलरी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी।

क्षेत्र की आवश्यकता और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए अब यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में खड़गवां क्षेत्र के ग्राम जारौंधा में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया है।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा सीधा लाभ

दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन से सामान्य बीमारियों के उपचार, प्राथमिक जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने से राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों के समय तथा उपचार के लिए होने वाले आवागमन के खर्च में भी कमी आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सुविधा गांव और बस्ती तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : श्याम बिहारी जायसवाल

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधाएं केवल बड़े शहरों और बड़े अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव, बस्ती और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें।

उन्होंने कहा कि कोरिया कॉलरी में एसईसीएल अस्पताल बंद होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया है। इसी तरह खड़गवां के जारौंधा में भी स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई है।

मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को सामान्य उपचार और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य संस्थानों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में खुशी है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से सामान्य उपचार के लिए दूर जाने की परेशानी कम होगी। विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और शासन के प्रति आभार जताया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0