LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
09 Sep 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी : 25 अगस्त को मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला, 135 पदों पर भर्ती

एमसीबी : 25 अगस्त को मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला, 135 पदों पर भर्ती
एमसीबी : 25 अगस्त को मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला, 135 पदों पर भर्ती। फोटो: आज का दिन न्यूज़

वेल्डर, मीटर इंस्टॉलेशन, होटल मैनेजमेंट, सिलाई मशीन ऑपरेटर और शिक्षकीय पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर

एमसीबी/17 अगस्त 2026

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा 25 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 135 रिक्तियों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में वेदांता स्किल स्कूल, लर्निंग स्किल्स लिमिटेड, कोरबा द्वारा वेल्डर के 20 पद, होटल मैनेजमेंट के 25 पद तथा सिलाई मशीन ऑपरेटर के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं तक निर्धारित है और वेतनमान 12 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक रहेगा।

इसी प्रकार जीनियस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीटर इंस्टॉलेशन के 50 पदों पर 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहेगा।

न्यू लाइफ इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, जनकपुर में भी शिक्षकीय पदों पर भर्ती होगी। इसमें पीआरटी अंग्रेजी के 5, पीआरटी विज्ञान के 5, टीजीटी हिंदी के 3 तथा पीजीटी अंग्रेजी और पीजीटी भौतिकी के एक-एक पद शामिल हैं। पदों के अनुसार एमए, एमएससी, बीएससी, डीएड एवं बीएड जैसी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। इन पदों के लिए 8 हजार से 18 हजार रुपये तक वेतनमान रहेगा।

पंजीयन और दस्तावेज अनिवार्य
रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल अथवा CG Rojgar Panjiyan App के माध्यम से पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही प्लेसमेंट कैंप में शामिल किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर 25 अगस्त को निर्धारित समय पर आईटीआई मनेन्द्रगढ़ में उपस्थित होना होगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0