इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल में शत-प्रतिशत प्रवेश, 92 में से 84 सीटें भरीं
कोरिया 17 अगस्त 2026
शासकीय पॉलीटेक्निक कोरिया, बैकुण्ठपुर में प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत विद्यार्थियों का बेहतर रुझान देखने को मिला है। संस्था में संचालित तीन ब्रांचों की कुल 92 सीटों में से 84 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। इस तरह संस्था में 91.30 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं।
प्रवेश की स्थिति में इलेक्ट्रिकल ब्रांच की सभी 31 सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश हुआ है। इसी तरह मैकेनिकल ब्रांच की 30 में से सभी 30 सीटें भर गई हैं। सिविल ब्रांच में 31 सीटों में से 23 सीटों पर प्रवेश हुआ है, जो 74.19 प्रतिशत है।
संस्था के प्राचार्य ने इस उपलब्धि को प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास तथा संस्था के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि शासकीय पॉलीटेक्निक कोरिया तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रवेश की स्थिति एक नजर में इलेक्ट्रिकल 31/31 (100 प्रतिशत), मैकेनिकल 30/30 (100 प्रतिशत), सिविल 23/31 (74.19 प्रतिशत) तथा कुल 84/92 (91.30 प्रतिशत) सीटों पर प्रवेश हुआ है।
पाठकों की टिप्पणियां 0