पोड़ी पुलिस द्वारा व्यापारी के साथ किए गए अभद्रता के विरोध में कांग्रेस, भाजपा व व्यापार संघ ने संयुक्त रूप से किया चिरमिरी थाने का घेराव,

पोड़ी पुलिस द्वारा व्यापारी के साथ किए गए अभद्रता के विरोध में कांग्रेस, भाजपा व व्यापार संघ ने संयुक्त रूप से किया चिरमिरी थाने का घेराव,

चिरमिरी सीएसपी दीपिका मिंज को सौंपा ज्ञापन, सीएसपी ने तीन दिन के भीतर कार्यवाही का दिया आश्वासन,

चिरमिरी । बीते शनिवार की रात पोड़ी पुलिस के द्वारा बड़ा बाजार के एक व्यापारी के साथ किए गए अभद्रता के विरोध में कांग्रेस, भाजपा व व्यापार संघ ने संयुक्त रूप से चिरमिरी थाने का घेराव किया और चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज को ज्ञापन सौंपा । सीएसपी श्रीमती मिंज ने उपरोक्त मामले में तीन दिन के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

      ज्ञात हो कि बीते रात पोड़ी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी ने वाहनों की जांच के दौरान बड़ा बाजार के एक व्यापारी से गाली गलौच की घटना की, जिसका वीडियो देर रात तक सोशल मीडिया में वायरल हो गया । जिसके बाद पूरे चिरमिरी के लोगो में आक्रोश का माहौल बन गया ।

     इस घटना को लेकर रविवार की सुबह चिरमिरी का व्यापारी संघ, भाजपा चिरमिरी मंडल और ब्लॉक कांग्रेस चिरमिरी द्वारा सामूहिक रूप से चिरमिरी थाने का घेराव करके सीएपी श्रीमती दीपिका मिंज के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराकर थाना प्रभारी पोड़ी को उनके असामाजिक कृत्य के लिए निलंबित करने की मांग की ।     

       मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बड़ा बाजार के व्यवसाई प्रभात केशरवानी अपने व्यापारिक कार्य हेतु कोरिया कॉलरी और पोड़ी क्षेत्र से लौट रहे थे । उसी दौरान पोड़ी थाना अंतर्गत पोड़ी चौक में थाना प्रभारी पोड़ी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वाहनो की जांच की जा रही थी । उसी दौरान व्यापारी श्री केशरवानी के साथ थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा अश्लील गालियां देकर चालान काटने को कहा और व्यापारी के साथ अभद्रता की । 

    विदित हो कि उक्त घटना की किसी द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की गई जिसके सोशल मीडिया में वायरल होने पर सर्व विदित हुआ कि थाना प्रभारी द्वारा आवश्यक रूप से वाहन चालक व्यापारी के साथ गाली गलौज और अभद्रता की जा रही है । जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया । जिसके परिणाम स्वरूप व्यापारियों के साथ कांग्रेस और भाजपा दोनों साथ आ गए और सोमवार को चिरमिरी थाने का घेराव किया ।