के. बी. पटेल कालेज की छात्राओं ने बड़ा बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को यातायात के प्रति किया जागरूक...

के. बी. पटेल कालेज की छात्राओं ने बड़ा बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को यातायात के प्रति किया जागरूक...

चिरमिरी । सरगुजा आईजी दीपक झा एवं एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशानुसार जिले में चल रहे यातायात जागरूकता के तहत चिरमिरी क्षेत्र के बडा बाजार में के. बी. पटेल कालेज के बच्चों के द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से ब्रीथ एनालाईजर का उपयोग, मोटर सायकल एक्सीडेंट होने पर बचाव, एंबुलेंस की सुविधा, यातायात पुलिस के कार्य एवं राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी आम लोगो को देकर जागरूक किया गया । 
    इस मौके पर चिरमिरी थाना प्रभारी  विजय सिंह, संतोष सिंह, अशोक एक्का, चंन्द्रसेन राजपुत, मदन राजवाडे व अन्य स्टाफ के साथ के. बी. पटेल के डायरेक्टर विश्वजीत बारीक व अन्य गणमान्य लोग उपथित रहे ।