ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एमसीबी कलेक्टर को दिया ज्ञापन...

ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एमसीबी कलेक्टर को दिया ज्ञापन...

चिरमिरी । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन (राजू) के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को एक ज्ञापन सौंपा। 

     कांग्रेस के इस ज्ञापन में चिरमिरी शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में मांगें उठाई गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एसआईआर में विशेष व्यक्तियों के नाम काटे जाने और फॉर्म 7 के दुरुपयोग रोकने के लिए कार्रवाई, डोमनहिल में 3 करोड़ की लागत से बन रहे मंगल भवन निर्माण कार्य का पुनः प्रारंभ करने, (जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में असुविधा हो रही है ), एसईसीएल में खुली नई खदानों में स्थानीय युवाओं के भर्ती किये जाने, राशन कार्ड से बिना सर्वे अधिकांश जरूरतमंदों के नाम काटे जा रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं, के उचित समाधान, चिरमिरी में खराब सड़कें और दूषित जल की आपूर्ति से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहे हैं, के सुधार, जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट और ब्लड बैंक की स्थापना करने की मांग शामिल है ।

      कांग्रेस ने इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ।

     इस अवसर पर कांग्रेस के चिरमिरी ब्लाक अध्यक्ष शिवांश जैन के साथ नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, पार्षद शनि चौहथा, सैय्यद अनीश, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर अलगमकर, रामप्यारे चौहान, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा एवं अशरफ अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।