मची अफरा-तफरी.! सांसद राहुल पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला..पढ़ें पूरी खबर
Thu, 22 May 2025 14:25:13 +0000
Breaking News : पाइप कंपनी में लगी भीषण आग...आसमान में उठा धुएं का गुबार...दमकल की टीम पहुंची...पढ़ें पूरी खबर
Fri, 11 Apr 2025 04:25:02 +0000
अजब गजब.! एक साथ गूंजी चार बच्चों की किलकारी...महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म...दो बेटी और दो बेटे सहित मां भी स्वस्थ...पढ़ें पूरी खबर
Thu, 10 Apr 2025 07:24:46 +0000
कोरोना की चुनौती के बीच मध्यप्रदेश का खेल मंच पर उल्लेखनीय प्रदर्शन
corona
Thu, 19 Sep 2024 12:01:45 +0000
इंदौर में झांकी के दौरान विवाद:कार,ऑटो रिक्शा,बाइक में तोड़फोड़ दो पक्षों में मारपीट,आधा दर्जन पर केस
इंदौर के निकल रही झांकी के दौरान मल्हारगंज इलाके में विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की है। जहां विवाद हुआ वहां से कुछ ही दूरी पर इंदौर में झांकियो का कारवां निकल रहा था। जिसमें अफसर सड़को पर मौजूद थे। मल्हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंदा यादव की शिकायत पर वरूण मालवीय,रूद्र गेहलोत,मुकुल वाजपेयी,राम अग्रवाल उर्फ पेट्रोल और दो अन्य साथियों पर केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि रात में अचानक उसके घर पर कांच की बोतल आकर गिरी। जिसके टुकडे उड़कर लगे। हाथ से खून निकलने लगा। इसके बाद बेटी को उठाकर बाहर अाई। तो आरोपी इलाके में अपशब्द कह रहे थे। बेटे चंचू को बाहर निकालने की बात करने लगे। आरोपियों ने पास के कमरे में भी कांच की बोतल फेंकी। जिसमें अदिती यादव को चोट लगी। आरोपियों ने इसके बाद ओर कांच की बोतले घर में फेंकी। उनके अन्य साथी बाइक पर आए। जो हाथ में डंडा लिये हुए थे। उन्होंने नवीन की कार के कांच फोड़ दिए। वही दो ऑटो रिक्शा का कांच भी फोड़ दिया। वही बाइको को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। वही दूसरी तरफ रूद्राक्ष चौहान की शिकायत पर आदित्य उर्फ चंचू यादव,अमन यादव और सन्नी पर केस दर्ज किया गया। रूद्राक्ष ने बताया कि वह पढाई करता है। रात में 1 बजे झांकी देखकर अपने घर जा रहा था। सुभाष स्कूल के यहां पर चंचू यादव निवासी कड़ाबीन और उसके साथियों ने पुराने विवाद बाइक से हाथ पकड़कर गिरा दिया। इसमें हाथ पैरो में चोट आई। आरोपियों ने कॉलर पकड़कर उठाया। हाथ मुक्को से मारपीट की। कपड़ो में खून निकलते देखा तो सभी वहां से जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वही तीसरी एफआईआर में विशाल यादव की शिकायत पर अमन यादव,अादित्य यादव,चयन शर्मा और यश वर्मा पर केस दर्ज किया गया है। विशाल ने बताया कि वह स्टूडेंट है। देर शाम उसने विजय सांखला के घर सामने अपनी एक्टिवा पार्क की। जिसमें आदित्य उर्फ चंचू यादव व चयन शर्मा आए। उन्होंने अपशब्द कहे ओर लात मार दी। चिल्लाने पर उसके साथी आ गए। उन्होने डंडे से मारते हुए जमीन पर पटक दिया। वहां पर झगड़े की जानकारी लगते ही परिवार के लोग आ गए। जिसमें आरोपी मौके से भाग गए। कार की हवा निकालने पर पीटा मल्हारगंज पुलिस ने एक ओर अन्य मामले में सागर नवीन निवासी पल्हर नगर की शिकायत पर अमन यादव,संदीप यादव,सन्नी यादव,संतोष यादव और सन्नी यादव निवासी कड़ाबीन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सागर नवीन ने बताया कि मंगलवार को 4 बजे नारनोली धर्मशाला में भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसमें कार लगाकर अंदर चले गए थे। वहां खड़े सन्नी यादव से पूछा की कार की हवा किसने निकाली। इस बात पर सन्नी ने उसे जानकारी नही होने की बात की। यहां पर संदीप और अमन आ गए। उन्होने विवाद किया। उनकी आवाज सुनकर ओर लोग पहुंचे। सभी ने अपशब्द कहे। वही हाथ मुक्को से मारपीट की। इसके बाद चाकू खोला ओर अमन ने डंडे से सिर पर मार दिया। इसके बाद कहां कि किसी बात का पूछा तो जान से मार देगे।
Wed, 18 Sep 2024 06:19:31 +0000
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 भोपाल में 'स्वच्छता पर चित्रकला' प्रतियोगिता:विद्यार्थियों ने स्वच्छता से संबंधित नारे लिखे और पोस्टर बनाए
मंगलवार को भोपाल के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में 'स्वच्छता पर चित्रकला' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग के नन्हें बच्चों ने स्वच्छता के महत्व को दर्शाते हुए रचनात्मक पोस्टर बनाए। बच्चों ने अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणादायक नारे भी लिखे। ये चित्र प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मकता को उजागर करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रखी गई। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में स्वच्छता के प्रति सजगता और जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय उप आयुक्त किरण रानी ने किया, जिनके साथ उपायुक्त विजय वीर सिंह और विद्यालय के उप प्राचार्य भी उपस्थित थे। इस आयोजन में बच्चों ने स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए अपने विचार साझा किए, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।
Wed, 18 Sep 2024 06:19:30 +0000
ड्रायवर को गोली लगी:पारिवारिक विवाद में हमले की आशंका
इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में एक ड्रायवर को गोली लग गई। पारिवारिक विवाद में हमले की आशंका की जानकारी सामने आई है। ड्रायवर को जिला अस्पताल ले जाया गया है। अन्नपूर्णा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुदामा नगर डी सेक्टर की है। यहां अविनाश नाम के व्यक्ति को कुछ लोगो ने गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली उसके नजदीक से निकली है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची है। अविनाश का पारिवारिक विवाद बताया गया है। इसके चलते उस पर हमले की बात सामने आ रही है।
Wed, 18 Sep 2024 06:19:30 +0000
भोपाल में 22 हजार मूर्तियों का विसर्जन:दूसरे दिन भी निकल रहे जुलूस, बांस से ट्री-गार्ड; फूलों से बनेगी जैविक खाद
भोपाल में मंगलमूर्ति श्रीगणेश को विदाई देने का सिलसिला दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। सुबह से विसर्जन जुलूस निकल रहे हैं। इधर, महापौर मालती राय खटलापुरा घाट पहुंचीं। जहां उन्होंने सफाई की। अब तक 22 हजार से अधिक छोटी-बड़ी मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। निगम बड़ी मूर्तियों से निकले बांस से ट्री-गार्ड और फूलों से जैविक खाद बनाएगा। इसके लिए भी टीमें जुट गई हैं। भोपाल के खटलापुरा, शाहपुरा, प्रेमपुरा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डैम में पिछले 5 दिन से विसर्जन का दौर जारी है। डोल ग्यारस (एकादशी) के दिन ही एक हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन हुआ था, जबकि गणेश चतुर्दशी के दिन 22 हजार से अधिक मूर्तियां विसर्जित की गई। लोगों ने केरवा, कोलार समेत आसपास नदी-तालाब में भी मूर्तियों का विसर्जन किया। देर रात तक दौर चला। वहीं, बुधवार सुबह फिर से घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। विसर्जन का सिलसिला अगले 2 दिन और चलेगा। बुधवार सुबह 10 बजे महापौर राय ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई भी की। देर रात तक निकला जुलूस पुराना शहर के भारत टॉकीज चौराहा से हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिमा विसर्जन चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, संरक्षक नारायण सिंह साहू, महामंत्री सुबोध जैन, प्रमोद नेमा, शरण खटीक व विवेक साहू ने बड़वाले महादेव मंदिर मार्ग की झांकी में विराजित गणेश प्रतिमा की पूजा-आरती के साथ किया। चल समारोह रात 9 बजे रिमझिम फुहारों के बीच शुरू हुआ, जो देर रात तक निकलता रहा। इसमें सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र जहां 15 से 21 फीट ऊंची गणेश प्रतिमाएं थीं। वहीं, रामलला के स्वरूप में गणेश प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रहीं थीं। हनुमानगंज गल्ला मंडी की झांकी में जय श्रीराम नाम लिखा गया था। इस नाम में ही पौराणिक प्रसंगों को दर्शाया गया था। पूजन सामग्री इकट्ठा कर रहे सभी घाटों पर निगम की टीमें तैनात की गई, जो पूजन सामग्री इकट्ठा कर रही है। करीब 50 टन सामग्री एकट्ठा हुई है। वहीं, 1100 से अधिक बड़ी मूर्तियों का विसर्जन हुआ है। फूलों से जैविक खाद बनाई जाएगी। वहीं, बड़ी मूर्तियों से निकलने वाले बांस से ट्री-गार्ड बनेंगे।
Wed, 18 Sep 2024 06:19:30 +0000
फिर बढ़ा नर्मदा का जलस्तर-अलर्ट:बरगी बांध के 9 गेट से छोड़ा जा रहा है पानी, बारिश का आंकड़ा पहुंचा 57 इंच
जबलपुर और उससे लगे आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी बांध पूरी तरह से भर चुका है, लिहाजा बुधवार को एक बार फिर बांध के गेट खोले गए है, वर्तमान में 9 गेट को 1.6 मीटर की हाइट तक खोला गया है, जिससे कि 1830 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बांध में भी 1761 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है। बरगी बांध से छोड़े जा रहे पानी के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने नर्मदा तट के आसपास बसे लोगों को अलर्ट किया है, साथ ही घाट से दूर रहने की अपील भी की है। बुधवार की सुबह 9 बजे बांध का वाटर लेवल 422.35 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बांध 97.18 प्रतिशत तक भर चुका है। दरअसल मंडला,डिंडोरी और जबलपुर में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, हालांकि बुधवार को जरुर राहत बारिश से मिली है। बीते कुछ दिनों से बरगी बांध के 3 गेट से पानी छोड़ा जा रहा था, मंगलवार की रात को बांध का जलस्तर फिर से बढ़ गया, जिसके बाद प्रबंधन ने निर्णय लिया कि 6 गेट और खोले जाए। रात को बांध के 6 और गेट खोले गए जिसके बाद अब 9 गेट से बांध का पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिसके बाद नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। गौरीघाट के कई मंदिर डूब गए है। बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक अगर इसी तरह से बारिश होती रही है तो गेट की संख्या और भी बढ़ सकती है। बारिश का दौर थमने पर डिस्चार्ज कम किया जा सकता है। जबलपुर शहर में बारिश का आंकड़ा 57 इंच तक पहुंच गया है। मंगलवार को दिन भर में 10.2 एमएम पानी गिरा, जिसे मिलाकर इस मानसून सीजन में अब तक 1449.8 एमएम यानी 57 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी बीते 24 से 36 घंटे तक इसी तरह से सिस्टम एक्टिव रहेगा। शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटो में गरज-चमक के साथ बौछारें और बारिश की संभावना बनी हुई है।
Wed, 18 Sep 2024 06:19:29 +0000
जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ:मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन, लोगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी जेनेरिक दवाएं
जिला अस्पताल में मंगलवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी को पूर्व जिलाध्यक्ष कहकर संबोधित किया गया। यह सुनकर मंच पर बैठे पूर्व विधायक गिरी और कलेक्टर अवधेश शर्मा मुस्कुरा गए। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर लोगों को सस्ती दरों पर दवा उपलब्ध कराने के लिए आज जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन औषधि केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से किया जाएगा। केंद्र से लोगों को सस्ती दलों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को महंगी दवाओं का बोझ न उठाना पड़े। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल जाने से बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ होगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनकर हंस पड़े पूर्व विधायक जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत श्रृंखला के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक राकेश गिरी को पूर्व जिला अध्यक्ष कहकर संबोधित किया गया। यह सुनकर मंच पर बैठे पूर्व विधायक राकेश गिरी और कलेक्टर अवधेश शर्मा हंस पड़े। हालांकि बाद में संचालक ने सुधार करते हुए पूर्व विधायक कहकर संबोधित किया।
Tue, 17 Sep 2024 07:17:44 +0000