भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी को ज्ञापन देकर किया हल्दीबाड़ी के वार्ड क्रमांक-18 में पाईप लाईन बिछाने की मांग...

भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी को ज्ञापन देकर किया हल्दीबाड़ी के वार्ड क्रमांक-18 में पाईप लाईन बिछाने की मांग...

स्वास्थ मंत्री ने एमसीबी कलेक्टर को डीएमएफ मद से जल्द पाईप लाईन बिछाने का दिया निर्देश,

चिरमिरी । भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी को ज्ञापन देकर हल्दीबाड़ी के वार्ड क्रमांक-18 में पेयजल की सप्लाई हेतु पाईप लाईन बिछाने की मांग की है । जिस पर स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एमसीबी कलेक्टर को डीएमएफ मद से जल्द पाईप लाईन बिछाने का निर्देश दिया है ।

     अपने ज्ञापन में भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि हल्दीबाड़ी के वार्ड क्रमांक 18 इंटा भट्ठे दफाई में शुद्ध पेयजल की पाईप लाईन आज दिनाँक तक नहीं पहुच सकी है जिसके कारण आम जन मांस को अत्याधिक कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है।

   ज्ञापन में श्री त्रिपाठी ने आग्रह करते हुए कहा है कि विषय को गम्भीरता से विचार करते हुए विधायक निधि से वार्ड क्रमांक- 18 इंटा भट्ठा दफाई में पेय की पाइप लाइन विस्तारीकरण हेतू 20 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की व्यवस्था करें। निसको वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकें।

      उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एमसीबी कलेक्टर को डीएमएफ मद से जल्द पाईप लाईन बिछाने का निर्देश दिया ।