चिरमिरी के एक निजी स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं मनाने पर श्री बजरंग सेना एसडीएम कार्यालय में कराया आपत्ति दर्ज ,

चिरमिरी के एक निजी स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं मनाने पर श्री बजरंग सेना एसडीएम कार्यालय में कराया आपत्ति दर्ज ,

चिरमिरी । चिरमिरी के एक निजी स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं मनाने से नाराज श्री बजरंग सेना ने एसडीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है ।

       मामले की जानकारी देते हुए श्री बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि आज पूरे देश में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थानों में पूरे विधि विधान से किया जा रहा है । वही विडंबना की बात है एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर चिरमिरी के निजी स्कूल प्रशासन के द्वारा विद्यालय में सरस्वती पूजा नहीं करने दी गई इसकी सूचना मिलने पर श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर आपत्ति दिखाई । इसके बाद विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों ने हिंदूवादी संगठन श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी से बहस किया और विद्यालय में स्थित बच्चों ने विद्यालय में सरस्वती पूजा नहीं होने की बात भी कहीं । जिसकी शिकायत श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी ने चिरमिरी एसडीएम कार्यालय में लिखित सूचना देकर आपत्ति दर्ज कराई है ।