ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन,

ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन,

अंजनहिल प्राइवेट खदान में स्थानीय लोगों को रोजगार और समस्याओं के निराकरण पर जोर , सीजीएम से त्वरित समाधान की मांग,

चिरमिरी । मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिध मंडल ने एससीएल चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक से एक महत्वपूर्ण बैठक की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चिरमिरी क्षेत्र की प्रमुख लोक कल्याणकारी मांगों को उठाया गया।

     ज्ञापन में दर्शाए गए जिन बिंदुओं पर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने विस्तृत चर्चा की उनमें से प्रमुख अंजनहिल नवीन प्राइवेट खदान में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार देने, नवीन खदान के संचालन और विस्तार में अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने, मंगल भवन पर लगे स्टे को हटाने, डोमनहिल मंगल भवन से संबंधित लगे स्टे को शीघ्र हटाने, डीएवी स्कूल में एलकेजी से एक सेक्शन तक अतिरिक्त सीट बढ़ाने, डीएवी पब्लिक स्कूल बरतुंगा में एलकेजी कक्षा का एक अतिरिक्त सेक्शन खोलने, कचरा (गार्बेज) सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने, क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, गंदगी से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए नियमित सफाई, कचरा संग्रहण और निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख है ।

     कांग्रेस के चिरमिरी ब्लाक अध्यक्ष शिवांश जैन ने बैठक के बाद कहा, "हमने एसईसीएल चिरमिरी के सीजीएम के समक्ष क्षेत्र की इन जायज मांगों को रखा है। हम आशा करते हैं कि वे इन मुद्दों पर सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवासियों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।

      इस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के साथ चिरमिरी नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती गायत्री बिरहा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर अलगमकर, रामप्यारे चौहान इंद्रजीत सिंह छाबड़ा (लाटू), उप नेता विपक्ष प्रतिपक्ष मो. इकराम आजमी, पार्षद राहुल भाई पटेल, शहाबुद्दीन, सैय्यद अनीश, उदय सिंह, मुमताज व गणेश वर्मा उपस्थित रहे ।