LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
02 Aug 2026
ब्रेकिंग
मानवाधिकार एसोसिएशन एमसीबी के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा,चिरमिरी पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, प्रतिबंधित इंजेक्शन तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित,मानवता की न कोई सीमा, न कोई सरहद: रतलाम में हादसे का शिकार हुई चिरमिरी की बुजुर्ग महिला, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बने देवदूत,जंतर-मंतर हिंसा मामलों पर पुनर्विचार की मांग, पीएम मोदी को अधिवक्ता सुकुमार चटर्जी का पत्र,

चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 18 जून को एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने करेगा धरना प्रदर्शन,

चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 18 जून को एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने करेगा धरना प्रदर्शन,
चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 18 जून को एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने करेगा धरना प्रदर्शन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी । चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 18 जून को एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी । यह धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जो संयम 05 बजे तक चलेगा ।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेख इस्माईल ने बताया कि चिरमिरी के विभिन्न मांग जैसे ठेकेदारी मजदूरों की तनख्वाह 1200 से 1300 रुपये प्रतिदिन सेंट्रल गवर्नमेंट के द्वारा निर्धारित की गई है, किंतु वर्तमान समय पर मजदूरों की मात्र 350 से लेकर 450 रुपए प्रतिदिन दिया जा रहा है।

 ठेकेदारी मजदूरों को चिकित्सा सुविधा, मकान, जल, बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना , सामान काम तो समान वेतन, ठेकेदारी मजदूरों को कम से कम 20 लाख का दुर्घटना बीमा जैसे विषयों पर गोगा एक आंदोलन कर रही है ।

       शेख इस्माईल ने आगे कहा कि नगर निगम के कर्मचारी का 3 माह का वेतन भुगतान, चिरमिरी में पेय जल, स्ट्रीट लाइट, सड़क, सफाई, नए परिसीमन पर शहर के नाम से अलग विधानसभा, लोकसभा , नए संभाग कार्यालय चिरमिरी में स्थापित करना, आधार कार्ड बनाने के नाम गरीबों से 150 रुपए तक वसूल किया जाना जैसे मुद्दों भी उनके इस आंदोलन में शामिल रहेंगे ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0