LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Aug 2026
ब्रेकिंग

तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने 5 वाहन चालकों पर की मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई,

तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने 5 वाहन चालकों पर की मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई,
तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने 5 वाहन चालकों पर की मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

सूरजपुर पुलिस की सख्ती के बाद वाहन चालकों में बढ़ी जागरूकता, तेज आवाज वाले साइलेंसर खुद हटाने की अपील,

सूरजपुर। शहर की सड़कों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बुलेट को फर्राटे से दौड़ाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सूरजपुर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे वाहन चालकों की वजह से सड़क पर ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही आमजन, बुजुर्गों, बच्चों एवं अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने यातायात प्रभारी को तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहनों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश के परिपालन में शनिवार, 08 अगस्त 2026 को यातायात पुलिस द्वारा शहर में विशेष कार्रवाई करते हुए तेज ध्वनि वाले साइलेंसर लगे 5 बुलेट वाहन चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर वाहनों से तेज आवाज वाले साइलेंसर निकलवाए तथा संबंधित वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

अब तेज आवाज वाले साइलेंसर पर पुलिस की नजर

सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर वाहन चलाना केवल स्वयं की सुविधा नहीं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा और सुविधा की भी जिम्मेदारी है। बुलेट में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर के स्थान पर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाना आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना और शहर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।

वाहन चालक खुद हटाएं तेज आवाज वाले साइलेंसर

यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने बुलेट एवं अन्य वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बुलेट की पहचान उसकी आवाज नहीं, आपकी जिम्मेदारी और सुरक्षित ड्राइविंग से होती है। उन्होंने कहा कि बुलेट वाहनों में तेज आवाज वाले या मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हैं, तो वे पुलिस की कार्रवाई का इंतजार न करें, बल्कि स्वेच्छा से ऐसे साइलेंसर निकलवाकर कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर लगवाएं। सड़क पर स्टाइल या तेज आवाज के लिए वाहन में अनावश्यक बदलाव न करें। तेज आवाज से किसी को परेशानी हो सकती है और कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। नियमों का पालन करें, दूसरों की सुविधा का सम्मान करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपना योगदान दें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0