LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Sep 2026
ब्रेकिंग

मानवाधिकार एसोसिएशन एमसीबी के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा,

मानवाधिकार एसोसिएशन एमसीबी के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा,
मानवाधिकार एसोसिएशन एमसीबी के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

शिकायतों की पावती, नाबालिगों की वाहन चालान और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की उठाई मांग,

चिरमिरी | 1 अगस्त 2026।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला एमसीबी के प्रतिनिधिमंडल ने 31 जुलाई 2026 को सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने आईजी के समक्ष प्रमुख रूप से थानों में शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर शिकायतकर्ताओं को अनिवार्य रूप से पावती उपलब्ध कराने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग रखी। साथ ही समाज को अपराध और नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय से कार्य करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान आईजी दीपक कुमार झा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात को सार्थक बताते हुए कहा कि आईजी का सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण आम नागरिकों के हित में प्रभावी साबित होगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राकेश कुमार महौत (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़), विनोद कुमार पांडे (जिला अध्यक्ष, एमसीबी), बृज बिहारी पंडित (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुश्री शरनजीत कौर (जिला संरक्षक, एमसीबी) तथा देवेंद्र राजपूत (जिला मीडिया सचिव, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, एमसीबी) शामिल रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0