LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Sep 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी के डॉ. देवेंद्र सिंह छाबड़ा को मिला ‘ज्योतिष शिरोमणि’ सम्मान, उज्जैन के राष्ट्रीय सेमिनार में बने मुख्य वक्ता।

चिरमिरी के डॉ. देवेंद्र सिंह छाबड़ा को मिला ‘ज्योतिष शिरोमणि’ सम्मान, उज्जैन के राष्ट्रीय सेमिनार में बने मुख्य वक्ता।
चिरमिरी के डॉ. देवेंद्र सिंह छाबड़ा को मिला ‘ज्योतिष शिरोमणि’ सम्मान, उज्जैन के राष्ट्रीय सेमिनार में बने मुख्य वक्ता।। फोटो: आज का दिन न्यूज़

तीन घंटे से अधिक चला व्याख्यान सत्र, देशभर से आए ज्योतिषियों ने किए सवाल-जवाब।

चिरमिरी, 11 सितंबर 2026। श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार में चिरमिरी के ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह छाबड़ा को उनके ज्योतिष क्षेत्र में योगदान और विशेषज्ञता के लिए ‘ज्योतिष शिरोमणि’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने से चिरमिरी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

9 सितंबर 2026 को इंटरनेशनल रेडिएशन मेडिकल साइंस एवं वैदिक एस्ट्रोलॉजी रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष सेमिनार का आयोजन उज्जैन में किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से ज्योतिष क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और ज्योतिषियों ने सहभागिता की।

सेमिनार में संस्था की डायरेक्टर डॉ. स्वागतिका पति ने डॉ. देवेंद्र सिंह छाबड़ा को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान उनका व्याख्यान तीन घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें उन्होंने ज्योतिष के विभिन्न विषयों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

देशभर के ज्योतिषियों ने किए सवाल

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे ज्योतिषियों ने डॉ. छाबड़ा से ज्योतिष के अलग-अलग विषयों को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान करते हुए अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर विषयों को विस्तार से समझाया।

सेमिनार के दौरान उनके वक्तव्य और विशेषज्ञता की सराहना करते हुए संस्था की ओर से उन्हें ‘ज्योतिष शिरोमणि’ सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. छाबड़ा को मिले इस सम्मान को चिरमिरी के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। उनके सम्मान की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0