LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
19 Oct 2026
ब्रेकिंग

मनेंद्रगढ़ में 55 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को सजेगा दशहरा उत्सव

मनेंद्रगढ़ में 55 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को सजेगा दशहरा उत्सव
मनेंद्रगढ़ में 55 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को सजेगा दशहरा उत्सव। फोटो: आज का दिन न्यूज़

आत्मानंद स्कूल मैदान में रात 9 बजे रावण और मेघनाद दहन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि

मनेंद्रगढ़। विजयादशमी पर्व को लेकर मनेंद्रगढ़ में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवा मंच मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में 21 अक्टूबर, बुधवार को स्थानीय स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 55 फीट ऊंचे रावण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे शामिल

दशहरा महोत्सव में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रहेगी।

शहडोल के कारीगरों ने तैयार किए विशालकाय पुतले

इस वर्ष दशहरा उत्सव में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजकों के अनुसार, रावण के साथ मेघनाद का पुतला भी जलाया जाएगा। दोनों पुतलों को तैयार करने के लिए मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से कारीगर बुलाए गए हैं। कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

रात 9 बजे होने वाले दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी की जाएगी, जिससे उत्सव का माहौल और आकर्षक बनेगा।

युवा मंच ने तेज की आयोजन की तैयारियां

दशहरा महोत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए युवा मंच मनेंद्रगढ़ की टीम तैयारियों में जुटी हुई है। मंच के प्रमुख सदस्यों में अधिवक्ता आशीष सिंह, विकास श्रीवास्तव, अमित पोद्दार, जहीर खान, रविकांत सिंह, हाफिज मेमन और एहसानुल हक सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों ने नगर और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से 21 अक्टूबर को आत्मानंद स्कूल मैदान पहुंचकर दशहरा उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है। मनेंद्रगढ़ में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और उत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर बनेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0