LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Aug 2026
ब्रेकिंग

कुष्ठ रोगियों को नया जीवन दे रहा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम: मुख्यमंत्री श्री साय ने की सेवा कार्यों की सराहना,

कुष्ठ रोगियों को नया जीवन दे रहा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम: मुख्यमंत्री श्री साय ने की सेवा कार्यों की सराहना,
कुष्ठ रोगियों को नया जीवन दे रहा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम: मुख्यमंत्री श्री साय ने की सेवा कार्यों की सराहना,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

संस्था मानवता, करुणा और सेवा का सच्चा तीर्थ है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को साकार कर रहा है सोठी का आश्रम

रायपुर, 2 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने जांजगीर-चांपा प्रवास के दौरान सोठी (कात्रेनगर) स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आश्रम केवल एक सेवा संस्थान नहीं, बल्कि मानवता और करुणा का जीवंत तीर्थ है, जहाँ कुष्ठ रोगियों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया जीवन मिल रहा है।

आश्रम की गतिविधियों की सराहना

मुख्यमंत्री ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सदाशिव गोविंद कात्रे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और आश्रम प्रमुख श्री सुधीर देव से सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आश्रम के लिए नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई और चिकित्सालय व गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" के मूल दर्शन को यह संस्था पिछले छह दशकों से धरातल पर साकार कर रही है।

सेवा, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता का मॉडल

मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि संस्था न केवल निःशुल्क उपचार प्रदान कर रही है, बल्कि रोगियों के पुनर्वास के लिए भी अनुकरणीय कार्य कर रही है:

स्वास्थ्य सेवाएँ: 20 बिस्तरों वाले संत गुरु घासीदास चिकित्सालय में आधुनिक पैथोलॉजी लैब और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा।

आत्मनिर्भरता:लगभग 60 एकड़ भूमि में जैविक खेती, सिलाई, कालीन निर्माण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण और वेल्डिंग जैसे कौशल विकास कार्य।

सामाजिक समरसता: कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर देना।

अंत्योदय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के अनुरूप यह संस्था बिना किसी भेदभाव के सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय कुष्ठ निवारक संघ जैसी संस्थाएँ शासन और समाज के बीच सेवा का एक सशक्त सेतु हैं।

प्रमुख उपस्थिति

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री किरण सिंह देव, सांसद श्रीमती कमलेश देवी जांगड़े, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आश्रमवासी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0