LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, CM साय ने किया ध्वजारोहण; 17 प्लाटूनों ने किया भव्य मार्च पास्ट,

स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, CM साय ने किया ध्वजारोहण; 17 प्लाटूनों ने किया भव्य मार्च पास्ट,
स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, CM साय ने किया ध्वजारोहण; 17 प्लाटूनों ने किया भव्य मार्च पास्ट,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 15 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश भी दिया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण 17 प्लाटूनों का भव्य मार्च पास्ट रहा। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विमल कुमार पाठक ने किया, जबकि परेड टू-आई-सी की जिम्मेदारी निशांत गौरव कुर्रे ने संभाली। इस वर्ष आमंत्रित दल के रूप में बिहार पुलिस की टुकड़ी ने भी परेड में हिस्सा लिया।

परेड में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पुरुष एवं महिला दल, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी के बालक-बालिका दल, बैंड प्लाटून, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड शामिल हुए। महिला बैगपाइपर बैंड दल की आकर्षक प्रस्तुति ने भी समारोह में विशेष छाप छोड़ी।

परेड के उत्कृष्ट दल हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। केंद्रीय बलों की श्रेणी में आईटीबीपी की टुकड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता दल को ₹5 हजार नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

बीएसएफ ने दूसरा और सीआरपीएफ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएसएफ की टुकड़ी को ₹3 हजार तथा सीआरपीएफ की टुकड़ी को ₹2 हजार नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Ads3articlepage

राज्य बलों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला दल ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता दल को ₹5 हजार और ट्रॉफी प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ जेल पुलिस दूसरे स्थान पर रही, जबकि छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल पुरुष दल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों दलों को क्रमशः ₹3 हजार और ₹2 हजार की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।

एनसीसी गर्ल्स ने हासिल किया पहला स्थान

कंटीजेंट एनसीसी वर्ग में एनसीसी गर्ल्स ने प्रथम और एनसीसी बॉयज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने दोनों दलों के कमांडरों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में परेड टू-आई-सी निशांत गौरव कुर्रे, परेड कमांडर विमल कुमार पाठक, महिला बैगपाइपर दल की कमांडर सोनबती ठाकुर, घुड़सवार दल के कमांडर अनिल यादव और श्वान दल के कमांडर राज कपूर सहित परेड प्रस्तुतियों में योगदान देने वाले डॉ. अनुराधा दुबे और मनीष परमानंद को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर रहा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0