श्रीबालाजी भगवान और मां काली का आशीर्वाद ले भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन,भाजपा ने नामांकन पूर्व दिखाया दम,निकाला बाजा गाजा के साथ कलेक्ट्रेड तक रैली

श्रीबालाजी भगवान और मां काली का आशीर्वाद ले भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन,भाजपा ने नामांकन पूर्व दिखाया दम,निकाला बाजा गाजा के साथ कलेक्ट्रेड तक रैली

जशपुर : नगरपालिका में अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन भाजपा ने आज दोपहर शक्ति प्रदर्शन करते हुए दाखिल कराया,इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने श्रीबालाजी मंदिर और मां काली मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि मंगलवार की दोपहर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और जिला प्रभारी रामकिशन के नेतृत्व में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन रैली निकला।इस रैली में नगरपालिका जशपुर के सभी 20 वार्डों में घोषित अधिकृत प्रत्याशी सहित अध्यक्ष प्रत्याशी भी शामिल हुवे।जिन्हें राजपुरोहितों के द्वारा श्रीबालाजी मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना कराया गया,जिसके बाद सभी प्रत्याशी मां काली मंदिर में माथा टेक माता भगवान का आशीर्वाद लिए।जिसके उपरांत श्री बालाजी मंदिर से रैली कलेक्ट्रेड के लिये निकला जहां सभी प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने बताया कि नगरपालिका जशपुर में सभी 20 वार्डों में भाजपा इस बार प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी।सभी प्रत्याशियों के द्वारा आज नामांकन दाखिल करा दिया गया है।जिसके बाद विकास के मुद्दे पर भाजपा प्रत्याशी आज से चुनावी मैदान में उतर जाएंगे।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र जशपुर में भाजपा के लिए माहौल निर्मित है,यहां गत 9 माह में ट्रिपल इंजन की सरकार के बदौलत 51 करोड़ रूपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है।जिससे विकास कार्यों में तेजी आई है,विष्णु सुशासन में महतारी वंदन योजना सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ आमजनों को तेजी से मिला है,जिस कारण महिलाओं का झुकाव भाजपा के प्रति तेजी से बढ़ा है।आज के इस शक्तिं प्रदर्शन में भी महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिल रहा है।

भाजपा से नगरपालिका के लिए अध्यक्ष प्रत्याशी अरविंद भगत ने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक युवा पर जो भरोसा जताया है वह सराहनीय है इसका वह जीवन भर आभारी रहेंगे।पार्टी और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वह नगर के विकास कार्यों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।इस वक्त चुनाव में जीत के लिए सकारात्मक सोच के साथ वह मैदान में उतर रहे है।भाजपा के 13 माह में जो विकास की गति यहां बढ़ी है उस गति को तेज करने वह अपना सर्वस्व लगा देंगे।जनता की सेवा के साथ साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करना उनका प्रथम कर्तव्य रहेगा,साथ ही नगर का विकास करना उनका लक्ष्य भी।