शासकीय कर्मचारी से जनसेवक तक सफर करने वाले डीडीसी प्रत्याशी उमेश प्रधान ने शुरू किया सघन जनसंपर्क,मतदाताओं तक पहुंच चुनावी प्रचार प्रसार किया तेज,अन्य प्रत्याशियों ने भी कसी कमर

शासकीय कर्मचारी से जनसेवक तक सफर करने वाले डीडीसी प्रत्याशी उमेश प्रधान ने शुरू किया सघन जनसंपर्क,मतदाताओं तक पहुंच चुनावी प्रचार प्रसार किया तेज,अन्य प्रत्याशियों ने भी कसी कमर

जशपुर : पंचायत चुनाव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 01 से नामांकन दाखिल करने के अगले दिन ही डीडीसी प्रत्याशी उमेश प्रधान ने चुनावी प्रचार प्रसार में तेजी दिखाया,मतदाताओं तक पहुंच उमेश के द्वारा क्षेत्रके विकास के लिए आगामी 5 साल हेतु बनाए गए योजना को भी विस्तार से बताया।

ज्ञात हो कि शासकीय नौकरी से त्यागपत्र दे जनसेवक का सफर तय करने वाले उमेश प्रधान ने बुधवार को खुड़िया रानी,गायबुडा,देवदांड,सोन गेरसा,सारुढाप और पंडरापाठ क्षेत्र में जमकर पसीना बहाया,यहां मतदाताओं तक पहुंच श्री प्रधान ने न सिर्फ उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा तैयार किया गया योजना बताया बल्कि उन्हें यह भी विश्वास दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार से सामंजस्य बना जिला पंचायत से विकास की गति तेज कैसे की जायेगी।श्री प्रधान ने ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील करते हुए कहा कि उन्हें पूर्व विश्वास है कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होगा।

वहीं अन्य प्रत्याशियों के द्वारा भी यहां प्रचार प्रसार में तेजी लाया गया है।सभी प्रत्याशी अपने अपने संसाधनों का उपयोग कर क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुट गए है।यहां देखा जाये तो इस वक्त चुनावी सरगर्मी काफी तेज है।